UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश।
UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :-

*प्रोत्साहन योजनाओं के अन्तर्गत संचालित मल्टीप्लेक्स/ सिनेमाघरों में एस.जी.एस.टी. की प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध में।

* राज्य सम्पत्ति विभाग के पूल के निष्प्रयोज्य वाहनों के प्रतिस्थापनस्वरूप नये वाहनों के क्रय के सम्बन्ध में।

* मैसर्स सनलाईट फ्यूल्स लि., नई दिल्ली को जैव ऊर्जा उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रम के अन्तर्गत सुविधाएं प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।

* प्रदेश में गम्भीर तीव्र अति-कुपोषित बच्चों हेतु ‘मुख्यमंत्री सुपोषण घर’ के संचालन के सम्बन्ध मेंं।

* सौर ऊर्जा नीति-2017 के अन्तर्गत कुल 500 मेगावॉट क्षमता की सोलर पावर परियोजनाओं हेतु परियोजना विकासकर्ताओं के चयन के सम्बन्ध में।

* कुम्भ मेला-2019 योजनान्तर्गत वेणी माधव मन्दिर दारागंज, पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा झॅूसी व प्रभुदत्त ब्रम्हचारी आश्रम झॅूसी में आवश्यक मूलभूत जनसुविधाओं के सम्बन्ध में।

* विशिष्ट/अतिविशिष्ट महानुभावों के लिए सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु सुरक्षा फ्लीट के लिए 16 अदद वाहनों की स्वीकृति के सम्बन्ध में।

*प्रदेश में विशिष्ट/अतिविशिष्ट महानुभावों के राज्य भ्रमण के समय सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु सुरक्षा विभाग हेतु 79 अदद वाहनों के क्रय की स्वीकृति के सम्बन्ध में।

* दीन दयाल उपाध्याय गोरखरपुर विश्वविद्यालय परिसर में गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ के निर्माण के सम्बन्ध में।

*उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. की चीनी मिलों को पेराई सत्र 2018-19 सत्र 2018-19 हेतु उ.प्र. बैंक/जिला सहकारी बैंकों से उपलब्ध कराई जाने वाली नकद साख-सीमा की सुविधा के लिए शासकीय गारण्टी दिए जाने एवं उक्त शासकीय गारण्टी पर देय गारण्टी शुल्क माफ किए जाने के सम्बन्ध में।

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें-

CM-Cabinet Decision-20 November, 2018

 

Related Articles

Back to top button
btnimage