UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश।
UPCM की अध्यक्षता में लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

1-UP पुलिस आरक्षी और मुख्य आरक्षी सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2018 का प्रख्यापन।

2-योजनाओं/परियोजनाओं के पुनरीक्षित व्यय के मूल्यांकन और उनके औचित्य के परीक्षण की व्यवस्था में संशोधन।

3-ग्राम भन्दहा कला, वाराणसी में नागरिक उड्डयन विभाग की भूमि सेण्ट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स को रैपिड एक्शन फोर्स की नई वाहिनी की स्थापना हेतु हस्तान्तरित करने का निर्णय।

4-जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28सी के पुनरुद्धार एवं उच्चीकरण हेतु 10वीं वाहिनी पी.ए.सी. बाराबंकी की भूमि को निःशुल्क हस्तान्तरित करने का निर्णय।

5-जनपद इलाहाबाद एवं झांसी में क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण से सम्बन्धित पुनरीक्षित प्रायोजना प्रस्ताव को मंजूरी।

5-पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) के सम्बन्ध में।

6-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वाया देवबंद राज्य राजमार्ग सं0-59 पर पथकर वसूली की अधिसूचना अनुमोदित।

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें-

PN-CM-Cabinet Decisions-12 June, 2018

Related Articles

Back to top button
btnimage