उप मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

कानपुर नगर (6 जुलाई 2019)।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर नगर सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

उप मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

उप मुख्यमंत्री ने कानपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ से अतिक्रमण हटाने के पश्चात दुबारा हो तो उस व्यक्ति व क्षेत्र के जिम्मेदार विभागीय कर्मीध्अधिकारी के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाय, इससे सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि IGRS में समस्या के समाधान की फर्जी सूचना देने वाले के विरुद्ध कार्यवाई की जाये।

उप मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

उन्होंने आगे निर्देशित करते हुए कहा कि  कानपुर विकास प्राधिकरण नगर निगम एवं  लोक निर्माण विभाग मिलकर प्लास्टिक कचरे से रोड बनाने की तकनीक व योजना पर कार्य करें। जल निकासी के लिये सभी संबंधित विभाग ठोस पहल करें। इस अवसर पर उन्होने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता  पर बल दिया तथा वनो की महत्ता व उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने व उनकी सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री सतीश महाना वृक्षारोपण करते हुए

बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, नगर मेयर प्रमिला पांडेय, सुरेंद्र मैथानी, अनिता गुप्ता, विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाधिकारी विजय विस्वास पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage