उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कानपुर नगर में 15 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया

कानपुर (29 जून, 2019)।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद कानपुर नगर में 15 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में 26 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा था। अब इस बेड़े में 15 एम्बुलेंस के और शामिल हो जाने से मरीजों को एम्बुलेंस सेवा का त्वरित लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी (स्वास्थ्य क्षेत्र की) कल्याणकारी योजना है। प्रदेश में 06 करोड़ लोगों को इस लाभ हेतु चयनित किया गया है। सर्वे में छूटे गरीब लोगो को जोड़ा जा रहा है। इन्हें मुख्यमंत्री आरोग्य योजना, जो कि आयुष्मान योजना का ही हिस्सा है,से एक वर्ष में 05 लाख रूपये तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कठोर शब्दों में कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कानपुर नगर में 15 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया

उन्होंने कहा कि सर्वे करके कानपुर नगर में 22000 अतिरिक्त लाभार्थी चयनित किये गए है। पूर्व में गरीबी व धन के अभाव में इलाज न करा पाने से लोग दम तोड़ देते थे, अब ऐसा नहीं होगा। नवीन चयनित में से 6500 लोगो को कार्ड का वितरण किया जा चुका है। सरकार हर हाल में गरीब के चेहरे पर मुश्कान लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उप मुख्य मंत्री ने माधुरी, रश्मि, पिंटू, शकुन्तला, ममता, नंद किशोर एवं मुन्नी को टोकन स्वरूप आरोग्य योजना के कार्ड वितरित किये।

इस अवसर पर विधायक नीलमा कटियार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता गुप्ता, जिलाधिकारी विजय विस्वास पंत, अनन्त देव, विवेक कुमार श्रीवास्तव अनेक गण मान्य लोग व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage