UPCM मंत्रिमंडल के सिंचाई मंत्री ने नहरों पर बने जर्जर पुलों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये

उत्तर प्रदेश (आगरा)।
UPCM मंत्रिमंडल के सिंचाई एवं सिंचाई (यान्त्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह ने आगरा सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में सिंचाई एवं सिंचाई (यान्त्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों पर बने पुल जो जर्जर हैं या बहुत पुराने हैं, ऐसे पुलों को चिन्हित कर इनकी मरम्मत करायी जाये। सिंचाई मंत्री ने नहरों में से जलकुम्भी को निकाले जाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल प्रबन्धन समिति का चुनाव दिसम्बर 2018 तक अवश्य करा लिया जाये।

साथ ही सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई विभाग की जिन भूमियोें पर जो भी अवैध कब्ज़ें हैं उन्हें शीघ्र ही हटाया जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि वे किसानों को जागरूक करें कि किसान ड्रिप स्प्रिंकलर के माध्यम से अपनी खेतों की सिंचाई करें।

Related Articles

Back to top button
btnimage