UPCM मंत्रिमंडल के सिंचाई मंत्री को लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश (लखनऊ)।
UPCM मंत्रिमंडल के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को दिनांक 28/11/2018 को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने पत्र लिख शारदा नहर से कठौता झील के लिए जल्द ही पानी छोड़े जाने का अनुरोध किया।

UPCM मंत्रिमंडल के सिंचाई मंत्री को लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने लिखा पत्र
UPCM मंत्रिमंडल के सिंचाई मंत्री को लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने लिखा पत्र

ज्ञात हो कि विगत 20 दिन पूर्व से ही शारदा नहर की सफाई के चलते पानी रोक दिया गया था जिससे कठौता झील में पानी लगातार कम होता जा रहा है इसका परिणाम इंदिरा नगर एवं गोमती नगर की 10 लाख की जनता को जलापूर्ति में बाधा के रूप में उत्पन्न होगा। इसको दृष्टिगत रखते हुए महापौर ने स्वत संज्ञान लेते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी से अनुरोध किया की शारदा नहर से कठौता झील में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए। जिससे की लखनऊ की जनता खासतौर पर इंदिरा नगर एवं गोमती नगर की जनता को जलापूर्ति में बाधा ना उत्पन्न हो।

Related Articles

Back to top button
btnimage