UPCM मंत्रिमंडल की पर्यटन मंत्री होटल अग्निकांड स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के मुफ्त और बेहतर इलाज के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल की महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ-शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने चारबाग लखनऊ स्थित दो होटलों-एम.एस.जे. इण्टरनेशनल एवं विराट इन में कल प्रातः 4 बजे भीषण अग्निकांड होने की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालयों में भर्ती कराये गये अग्निकांड पीड़ितों से भी मुलाकात की तथा चिकित्सकों को उनका निःशुल्क और बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि विधान सभा कैण्ट के अंतर्गत चारबाग स्थित अग्निकांड के शिकार दोनों होटलों में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। प्रो. रीता जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों सेे पूरी घटना की जानकारी ली और प्रशासन को पीड़ितों की सूची शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाये जिससे इन होटलों में ठहरे लोगों के परिजन जानकारियों के लिए सम्पर्क कर सकें। उन्होंने मृतकों की पहचान कराने के लिए उपलब्ध विवरण दूरदर्शन और समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का निर्देश दिया। अग्निकाण्ड में एक-डेढ़ वर्षीय और एक तीन वर्षीय बालिका भी शिकार हुई है। जिसमें डेढ़ वर्षीय बालिका की पहचान हो गयी है जबकि तीन वर्षीय बालिका के परिजनों की पहचान नहीं हो सकी है। मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ितों को निःशुल्क और बेहतर चिकित्सा दी जाये, किसी मरीज को प्राइवेट अस्पताल अथवा SGPGI या किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की आवश्यकता हो तो इसमें तत्परता बरती जाये।

मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी विधान सभा कैण्ट से विधायक है। अपने विधान सभा क्षेत्र में घटी इस त्रासद घटना का अविलम्ब निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश के साथ-साथ मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री स्तर से भी आवश्यक कार्यवाहियों हेतु प्रयास किया जा रहा है।

आपको बता दें कि UPCM ने चारबाग क्षेत्र के 2 होटलों में लगी आग से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को इस अग्निकांड में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही UPCM ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button
btnimage