UP_Dy_CM ने 2262 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले 11927 मार्गों का शिलान्यास किया

लखनऊ (01 मार्च, 2019)।
UP_Dy_CM
केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया हाॅल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 2262 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले 18486 किमी लम्बाई के 11927 मार्गों का शिलान्यास डिजिटल तरीके से किया।

UP_Dy_CM ने लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश और जनता की ओर से शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने बताया कि लोक निर्माण विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन लगभग 4 करोड़ 95 लाख रु. शहीद परिवारों के सहयोग हेतु दिया जायेगा।

UP_Dy_CM ने कहा कि आतंकवादी हमले एवं सैन्य गतिविधियों में शहीद हुए सभी 15 सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप लोक निर्माण विभाग ने CRPF/ सेना के शहीद जवानों के गृह स्थानों को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्गों का सुधार/नव निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा।

UP_Dy_CM ने शिलान्यास किये जाने वाले मार्गों का विवरण देते हुये बताया कि सामान्य मरम्मत के अन्तर्गत रू0 1049 करोड़ की लागत से बनने वाले 9525 किमी लम्बे 6508 मार्ग हैं जबकि विशेष मरम्मत के अन्तर्गत 1213 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले 8961 किमी लम्बे 5419 मार्ग हैं। इस प्रकार कुल 2262 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले 18486 किमी लम्बे कुल 11927 मार्गों का आज शिलान्यास डिजिटल तरीके से किया गया है जिसका स्थानीय जन प्रतिनिधियों की देख-रेख में कार्य सम्पन्न किया जायेगा।

UP_Dy_CM ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा 4600 से अधिक ग्रामों को जोड़ने के लिये स्वीकृतियां जारी कर दी गयी हैं तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है। UP_Dy_CM ने बताया कि अब तक 5423 किमी लम्बाई के ग्रामीण मार्गों का निर्माण हो चुका है। 250 से अधिक आबादी के समस्त राज्स्व ग्रामों के सम्पर्क मार्गों की स्वीकृतियां जारी कर दी गयी हैं, जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होने कहा कि 7 मीटर या उससे अधिक चैड़े सभी प्रकार के मार्गों पर पड़ने वाले गांव को मुख्य मार्ग से जोड़े जाने का कार्य प्रगति पर है इस प्रकार चिन्हित 1915 बसावटों हेतु 1198 करोड़ रु. की स्वीकृतियां जारी कर दी गयी है। UP_Dy_CM ने कहा कि 1046 किमी लम्बी 510 अनजुड़ी बसावटों को संतृप्त करने के लिए 617 करोड़ रु. की भी स्वीकृतियां जारी की गयी।

UP_Dy_CM ने बताया कि मार्ग पर यातायात बढ़ने एवं क्रस्ट कम होने की स्थिति में मार्ग रि-हैबिलिटेशन/सतह सुधार की स्वीकृति शासन से प्राप्त की जायेगी तथा उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग पर्यावरण अनुकूल एवं सुरक्षित सड़के बनाने के लिये संकल्पित है। अब तक नवीन तकनीक से सड़क बनाकर विभाग ने 942 करोड़ रु. की बचत की है, जबकि 30.42 लाख घन मीटर पत्थर की बचत कर 12 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लायी गयी। यह 02 लाख 59 हजार करोड़ कारों से एक वर्ष में होने वाले कार्बन उत्सर्जन के बराबर है।

UP_Dy_CM ने घोषणा कि लोक निर्माण विभाग सभी बलिदानी वीरों के गांव की सड़कों को उनके नाम से बनाकर मुख्य मार्ग से जोड़ेगा और उनके प्रवेश द्वारा भी बनेगा जिसका नामकरण शहीद सैनिक के नाम पर किया जायेगा।

कार्यक्रम में सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा व रंजन कुमार, विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग वी.के. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage