UP_Dy_CM ने पंचायती राज भवन में ‘युवा संसद’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश।
#UPCM_NEWS, भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध क्षेत्र द्वारा राजधानी लखनऊ युवा संसद का आयोजन किया गया। UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा युवा संसद कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पंचायती राज भवन में युवा संसद के विषय एक राष्ट्र एक भारत पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

UP_Dy_CM पंचायती राज भवन में 'युवा संसद' कार्यक्रम  प्रज्ज्वलित शुभारम्भ करते हुए
UP_Dy_CM पंचायती राज भवन में ‘युवा संसद’ कार्यक्रम प्रज्ज्वलित शुभारम्भ करते हुए

UP_Dy_CM ने कहा कि भारत देश की संस्कृति और संस्कार किसी अन्य देश के युवा नहीं ले पाये क्यों कि जिस तरह भारत के नौजवानों ने देश की संस्कृति व संस्कार को स्वयं में आत्मसात किया है वह अद्भुत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका सबसे अच्छा उदाहरण है क्योंकि आज भारतीय राजनीति में भारतीय जनता युवा मोर्चा से निकले कई कार्यकर्ता देश व समाज को एक दिशा देने का काम कर रहे है। UP_Dy_CM ने कहा कि युवा ही परिवर्तन ला सकता है और युवा ही भविष्य में समाज की दिशा तय करता है।

UP_Dy_CM पंचायती राज भवन में 'युवा संसद' कार्यक्रम  में शामिल हुए
UP_Dy_CM पंचायती राज भवन में ‘युवा संसद’ कार्यक्रम में शामिल हुए

UP_Dy_CM ने कहा कि आज एक तरफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ता और राष्ट्रवाद की बात करने वाले युवा है तो वहीं कुछ ऐसे भटके हुए नौजवान है जो भारत के टुकड़े करने की बात करते है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए 23 वर्ष की आयु में शहीद भगत सिंह व चन्द्रशेखर जैसे अनेकों क्रांतिकारी युवाओं ने अपनी जान दे दी आज उन्हीं को प्ररेणा मानकर देश के युवा व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रके निर्माण के लिए काम कर रहे है।

UP_Dy_CM ने कहा कि देश के युवाओं ने 2014 व 2017 में UPCM को लोने का काम किया। जिसमें प्रधानमंत्री ने देश में स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया समेत कई योजनाओें के माध्यम से युवाओं की क्षमता व योग्यता को भारत के निर्माण में लगाने का मौका उपलब्ध कराकर उनकी अपेक्षाओं में खरे उतरने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश का नौजवान देश निर्माण के लिए PM-मोदी-UPCM के साथ चल रहा है और 2019 में फिर से युवा भारत ने PM-मोदी-UPCM का भारत निर्माण के लिए लाने का मन बना लिया है। इसी का डर सपा-बसपा-कांग्रेस को है कि अगर देश का आम नौजवान अगर राजनीति में आ गया। तो परिवारवाद की राजनीति करने वालों का भविष्य खतरे में पड़ जायेगा।

UP_Dy_CM का पंचायती राज भवन में 'युवा संसद' कार्यक्रम  में स्वागत करते हुए
UP_Dy_CM पंचायती राज भवन में ‘युवा संसद’ कार्यक्रम प्रज्ज्वलित शुभारम्भ करते हुए

दूसरे सत्र को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हम एक राष्ट्र-एक विचार के समर्थन में हैं। इससे हम पांच साल विकास पर ध्यान दे सकेंगे। पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार इस बात के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की कोशिश कर रही है कि लोकसभा और राज्यों की विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव हों। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यह बात कह चुके हैं।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पंचायती राज भवन में 'युवा संसद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पंचायती राज भवन में ‘युवा संसद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

आजादी के बाद शुरुआती सालों में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे। हालांकि, इसके लिए कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं थी। तकरीबन 15 साल तक विधानसभाओं के चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ चले लेकिन बाद में यह चक्र गड़बड़ा गया। अब एक बार फिर से दोनों चुनाव एक साथ कराने की बात चल रही है तो इसके फायदों को समझना प्रासंगिक है। लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इससे राजनीतिक स्थिरता आएगी। क्योंकि अगर किसी राज्य में कार्यकाल खत्म होने के पहले भी कोई सरकार गिर जाती है या फिर चुनाव के बाद किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता तो वहां आनन-फानन में नहीं बल्कि पहले से तय समय पर ही चुनाव होगा। इससे वहां राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage