UP_Dy_CM ने पर्यटन भवन में आयोजित ‘चिकित्सक दिवस-2018’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने इण्डियन मेडिकल एसोशिएसन एवं माँ अमृतेश्वरी चैरिटी संस्थान के तत्वावधान में पर्यटन भवन, लखनऊ में आयोजित चिकित्सक दिवस-2018 कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकों में सेवा का भाव अधिक होना चाहिए। क्योंकि चिकित्सक का व्यवहार भी मरीजों के लिए दवा की तरह कार्य करता है। चिकित्सीय सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई ठोस कदम उठाये हैं। गरीबों का इलाज बेहतर ढ़ग से हो इसको आयुष्मान भारत योजना साकार करेगी। सरकार चिकित्सीय सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि चिकित्सक ईश्वर का प्रतिरूप है, चिकित्सक प्राणदाता है। प्रदेश की विशाल जनसंख्या गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं उपचार पर निर्भर है। दिनों दिन UPCM की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल रही है। डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए अच्छे से अच्छा प्रयास करते हैं। यह दिन उन चिकित्सकों को धन्यवाद देने का दिन है, जिन्होंने अपने मरीजों की देखभाल के साथ उनका बेहतर उपचार किया है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर, वर्तमान में डॉक्टरी एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग सबसे अधिक विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। डॉक्टर्स डे स्वयं डॉक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। चिकित्सा विज्ञान में प्रगति के साथ ही चिकित्सकों से लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

UP_Dy_CM ने चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया
UP_Dy_CM ने चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया

इस अवसर पर UP_Dy_CM ने चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जिनमें पद्मश्री डा0 मनसूर हसन, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री डॉ. सुनील प्रधान, पद्मश्री डॉ. एस.एन. कुरील, पद्मश्री डॉ. एस.एस. सरकार, डॉ. अनिल खन्ना, डॉ. गीता खन्ना, डॉ. संदीप कपूर, डॉ. डी.के. वात्सल, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. रतन सिंह, डॉ. अब्बास अली मेहदी, डॉ. रजत माथुर, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. एन.के. गुप्ता, डॉ. नीरज बोरा, डॉ. आर0 अहुजा और डॉ. संजय निरंजन शामिल है। इस अवसर पर UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रिका का विमोचन भी किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage