UPCM का ड्रीम प्रोजेक्ट 1076, सैलरी नहीं आश्वासन की रोटी सेक रहा स्टाफ

रिपोर्ट – अभिषेक मणि त्रिपाठी।
उत्तर प्रदेश।
UPCM के ड्रीम प्रोजेक्ट 1076 का ड्रीम अभी पूरा नहीं हुआ कि जनता की समस्या UPCM तक पहुँचाने वाले 1076 के सैकड़ो स्टाफ रोड पर उतर आये। मामले की जानकारी हुई तो लोगों से होश उड़ गए। स्टाफ को सैलरी के नाम पर मिल रहा लगभग 3 महीने से आश्वाशन।

UPCM के ड्रीम प्रोजेक्ट 1076 की कर्मचारी की बाइट-

 

UPCM के ड्रीम प्रोजेक्ट 1076 के सैकड़ो स्टाफ पिछले तीन महीने से Surevin BPO में नौकरी कर, सैलरी के नाम पर आश्वाशन की रोटी सेक रहे थे।मगर आज सब्र का बांध टूट गया और 1076 के सभी कर्मचारी थाना गोमतीनगर स्थित साइबर टावर के छठे मंजिले से नीचे उतर अपने हक़ के पैसे की गुहार लगाने लगे। मामला यहाँ तक पहुँच गया कि एक युवक बिल्डिंग की छत से छलांग लगाने पहुँच गया। बाद में थानाध्यक्ष विभूति खंड की टीम ने युवक को समझ बुझा कर नीचे उतरा।

साइबर टावर के छठे मंजिले पर चढ़ा लकड़ा-

 

वर्ष 2017 दिसम्बर में भोपाल की BPO Surevin BPO Services Limited को 1076 UPCM Help Line के काम का जिम्मा सौंपा गया। सुत्रों की माने तो इस बीपीओ के संपर्क पालिटिकल लेवल पर भर है। उत्तर प्रदेश सेवा योजना कार्यालय में बेरोजगारों को नौकरी के लिए आमंत्रित किया गया। यहीं से शुरू हुई 1076 में बेरोज़गार युवकों को नौकरी देने की शुरुआत, क्योंकि मामला UPCM ड्रीम प्रोजेक्ट का था इसलिए युवाओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।

क्या कुछ ख़ास है इस हेल्प लाइन में..और क्यों था ये UPCM का ड्रीम प्रोजेक्ट, आइये इसपे एक नज़र डालें?

  • UPCM ने आम लोगों को अधिकारियों के पास जाकर शिकायत करने के बजाय घर बैठे मुफ्त में सीधे सरकार तक अपनी समस्या पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के रूप में एक नया मंच देने का एलान किया था। ये हेल्पलाइन सीएम कार्यालय की देख रेख में संचालित होनी थी।
  • UPCM ख़ुद हेल्पलाइन पर अपनी नज़र रखेंगे।
  • UPCM की हेल्पलाइन सेवा मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी रहेगी।
  • इसके जरिये वर्ष 2018 में जनता सीधे CM से शिकायत कर सकेगी।
  • इस हेल्पलाइन पर आनी वाली शिकायतों पर मौजूदा UPCM की नजर रहेगी।
  • जनता को अब अपनी बात CM तक पहुँचाने में आसानी होगी।
  • अक्सर देखा जाता है कि अपनी बात जनता CM तक पहुँचाने के लिए दर-दर भटकती रहती है, ऐसे में ये हेल्पलाइन जनता के लिए काफी कारगर साबित हो सकती है।
  • सीएम ऑफिस में 500 कर्मचारी सुनेंगे समस्याएं, इसके लिए सीएम कार्यालय में 500 हेल्पलाइन कर्मचारी होंगे।
  • UP की जनता UPCM से 1076 पर शिक़ायत कर पायेगी।
  • मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन का नम्बर 1076 एलाट हुआ है।
  • UP सरकार की डिमांड पर दूर संचार विभाग ने दिया हेल्पलाइन नम्बर 1076 दिया है।

UPCM के ऐसे ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर सम्बंधित अधिकारी कर रहे हैं UPCM को ग़ुमराह। अब देखना ये होगा कि इस बेरोजगारी के दौर में जो युवा खुद प्रदेश के UPCM तक जनता की आवाज पहुँचा रहें हैं। उन कर्मचारियों की आवाज बन कर, क्या UPCM इस मामले पर कोई कार्यवाही करते है?

Related Articles

Back to top button
btnimage