UPCM ने गोरखपुर में ग्राम प्रधान सम्मेलन को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वाधान में आयोजित ग्राम प्रधानों के एक दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्राम के विकास की रणनीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। उन्हें स्वतंत्रतापूर्वक कार्य करने के अवसर मिलने चाहिए। गम्भीर परिस्थितियों में ही ग्राम प्रधानों का खाता सीज किया जाए।

UPCM ने कहा कि जिन गांव में कोटेदार नहीं हैं, वहां एक माह में कोटेदार की तैनाती की जाए। मुसहर, वनटांगिया एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार के पक्के आवास का सर्वे करा लिया जाए। सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्प मरम्मत करा दिए जाएं। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा 2 अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश के सभी गांवों को खुले में शौचमुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में अभी तक 30 लाख शौचालय बनवाए गए हैं। हर गांव को पक्के मार्ग से जोड़ा जा रहा है। सेना में भारत मां की सेवा करते हुए शहीद के गांव को शहीद गांव का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही, शहीद जवान के नाम पर गौरव पथ तथा प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।

UPCM ने कहा कि ग्राम प्रधान के अधीन वर्तमान में 15 विभाग कार्य कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। प्रदेश के सभी 60 हजार गांव को आॅप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा, ताकि ग्राम्य सचिवालय तेजी से काम कर सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी विभाग द्वारा ग्राम प्रधान का उत्पीड़न न हो, यदि कोई घटना प्रकाश में आती है, तो त्वरित कार्यवाही की जाएगी। राज्य सरकार हर स्तर पर ग्राम प्रधानों का सहयोग करने के लिए तैयार है।

UPCM ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि अप्रैल माह में संचालित होने वाले स्वच्छता अभियान, जे.ई., ए.ई.एस. टीकाकरण अभियान, स्कूल चलो अभियान आदि में सक्रिय सहयोग करें। ग्राम के प्रत्येक गरीब व्यक्ति को राशन कार्ड उपलब्ध कराकर खाद्यान्न दिलवाएं, ताकि किसी की भूख से मृत्यु न हो। यदि कोई बीमार है और गरीब है, तो ग्राम निधि से एक हजार रुपए की मदद कर सकते हैं। महिलाओं का स्वयं सहायता समूह गठित करके उन्हें स्वावलम्बन की ओर ले जाएं। ओवरहेड टैंक से वाटर सप्लाई होने पर प्रत्येक परिवार को पानी का कनेक्शन दिलाया जाए।

UPCM जी ने कहा कि 14वें वित्त आयोग द्वारा ग्राम सभाओं को विकास के लिए पर्याप्त धनराशि दी जा रही है। पारदर्शी ढंग से कार्य करते हुए गांव में प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को संगठन द्वारा गदा भेंट की गयी।

प्रदेश के पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि ग्राम प्रधानों की क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में प्रदेश पूरे भारत में प्रथम स्थान पर है। ग्राम्य-विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें अब प्लास्टिक, जूट, नैनो टेक्नोलाॅजी से बनाई जाएंगी। इस वर्ष 1829 कि.मी. सड़क इसके अनुसार बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मनरेगा में मजदूरों को आधार लिंक करने, जी.ओ. टैगिंग करने में प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button
btnimage