UPCM ने विपक्षी पार्टियों को आत्ममंथन की दी नसीहत

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि त्रिपुरा, नागालैड और मेघालय मे भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। UPCM ने विपक्षी पार्टियों को आत्ममंथन की नसीहत भी दी और बोले कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से कोहिमा तक केसरिया पताका फहरा रही है। साथ ही हृदय से धन्यवाद देता हूं और भाजपा को निरंतर मिल रही जीत इस बात का सन्देश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन्त्र सबका साथ, सबका विकास पूरा देश आत्मसात् कर रहा है।

UPCM ने कहा कि भाजपा के सुशासन और विकास की विजय यात्रा अब न केवल कर्नाटक व केरल पहुंचेगी, बल्कि बंगाल और ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की विजय प्राप्त करेगी। UPCM ने निशाना साधते हुए कहा कि त्रिपुरा की 59 सीटों में भाजपा व सहयोगियों को 43 सीटें मिली हैं और अकेले भाजपा को 35 सीटें मिली हैं। त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में सरकार होने के बावजूद कांग्रेस अपनी सत्ता नहीं बचा सकी।

UPCM ने विपक्षियों पर साधा निशाना
UPCM ने कहा कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता ने जाति, मत, मजहब या परिवार की बांटने वाली राजनीति को नकार कर सुशासन व विकास के लिए भाजपा का परचम लहरा दिया। वाम हिंसा और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से त्रिपुरा में वामपंथियों के झूठ को बेनकाब करते हुए न केवल इनके गढ़ को ध्वस्त किया, बल्कि उत्तरपूर्व की सम्पूर्ण भूमि पर केसरिया लहरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन व विकास के मंत्र में सुदृढ़ विश्वास व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन व विकास के मंत्र ने वामपंथ के झूठे दावों की पोल खोलकर रख दी। पहली बार जनता ने महसूस किया कि अब तक उसे नारों व वामपंथ के झूठे दावों के नाम पर छला जा रहा था। UPCM ने कहा कि अब भाजपा के सुशासन व विकास की विजय यात्रा न केवल कर्नाटक व केरल पहुंचेगी, बल्कि बंगाल और ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की विजय प्राप्त करेगी।

UPCM ने आत्ममंथन की डी नसीहत
UPCM ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में जीत दर्ज होने पर जनता को शुभकामनायें दी और विपक्षी पार्टियों को आत्ममंथन करने की नसीहत भी दी। UPCM ने सपा व बसपा के गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि केर और बेर का साथ नहीं चलता। ऐसा शिगूफा छोडने वालों को स्टेट गेस्ट हाउस कांड और महापुरुषों की मूर्तियां ढहवाने का बयान देने वालों के चेहरे याद कर लेना चाहिए। UPCM ने कांग्रेस को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी के उपाध्यक्ष रहते कांग्रेस दस राज्यों में चुनाव हारी। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पांच राज्यों में चुनाव हार चुकी है। कांग्रेस के लोगों को स्वयं ही आत्ममंथन करना चाहिए कि राहुल गांधी उनकी पार्टी के लिए कितने उपयोगी हैं।

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री मोहसिन रजा, सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीशचंद्र श्रीवास्तव, संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage