UPCM ने 14332.95 लाख रु. की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने गोरखपुर के जंगल कौड़िया के ब्लाॅक परिसर में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रामपति यादव की मूर्ति के अनावरण अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए जंगल कौड़िया में 14332.95 लाख रुपए की कुल 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर 13316.35 लाख रुपए की अन्य 7 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 1016.60 लाख रुपए की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।

UPCM ने कहा कि स्व. रामपति यादव ने जो कार्य किए हैं, वह लोगों के लिए मिसाल है। प्रदेश सरकार लगातार लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसके क्रम में आज विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा। UPCM ने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमन्द बनाया जा रहा है। गांवों में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है। सरकार द्वारा इनको सहायता देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौजवान देश के विकास का आधार है। जब युवाओं का विकास होगा और वह खुशहाल बनेंगे, तो देश व प्रदेश का विकास होगा। युवाओं के लिए जल्द ही पुलिस एवं शिक्षा विभागों में भर्तियां की जाएंगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का भी गठन कर दिया गया है, जिसके द्वारा नियुक्तियां भी अतिशीघ्र की जाएंगी।

UPCM ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को प्रदेश में आए अभी 10 माह हुए हैं। राज्य सरकार गरीबों, किसानों के विकास एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। आजादी के बाद से उपेक्षित वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर, उनमें विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को जंगल कौड़िया में एक डिग्री काॅलेज एवं काजीपुर या बुढ़ियाबारी में आई0टी0आई0 के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यहां पर स्टेडियम भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम को ग्रामीण विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लाॅक प्रमुख बृजेश यादव ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage