UPCM सरकार के अम्बेडकर नगर में जिले में BJP सांसद ने करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

रिपोर्ट – राम उजागिर चौहान।
उत्तर प्रदेश (अम्बेडकर नगर)।
UPCM सरकार प्रदेश के जिलों में विकास कार्यों पर के जरिये जनता को अपना बनाने के प्रयास में जुट गयी है। भाजपा भाजपा सांसद डॉ. हरिओम पान्डेय नें अम्बेडकरनगर नगर के भियॉव ब्लाक के कई गॉवो मे करोड़ों की लागत से निर्मित परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

 

भाजपा सांसद डॉ हरिओम पान्डेय ने दो दर्जन से अधिक नवनिर्मित आगनबाडी़ केन्द्रों के लोकार्पण करने के उपरान्त बताया कि पूरे जनपद में अरबो रूपये की लागत से चार अलग अलग हाईबे मार्ग मालीपुर जलालपुर से रामगढ़ और तीन अन्य सड़को के चौडी करण का कार्य प्रगति पर है। सैकड़ों की संख्या में लिंक मार्ग का निर्माण कराया गया है। भियॉव ब्लाक के किशुनपुर कबिरहा में सी.आई.एफ सेंटर खोलने के लिए विभाग को धन अवमुक्त हो गया है। साथ ही क्षेत्र के विकास को महत्ता देते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों पर खरी उतारी है और जनता एक बार फिर हमे मौका देगी।

इस अवसर पर भाजपा अवध प्रान्त के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, मुख्य विकास अधिकारी उमेश नरायन पान्डेय, परियोजना निदेशक, खण्ड बिकास अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि डॉ. ओम प्रकाश पान्डेय, अश्वनी कुमार ,अशोक कुमार सिंह, अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता की मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage