UPCM ने 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह को सम्बोधित किया

लखनऊ (20 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने 35वीं वाहिनी पी.ए.सी., महानगर में 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजयी प्रतिभागियों व राज्यों को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों व केन्द्रीय पुलिस बलों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में विभिन्न राज्यों और पुलिस संगठनों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। साथ ही, जानकारियों को साझा करने व उत्कृष्टता हासिल करने की भावना भी पैदा होती है।

UPCM ने 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह को सम्बोधित किया

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था और देश की आंतरिक सुरक्षा व प्राकृतिक आपदाओं में राज्यों की पुलिस और केन्द्रीय पुलिस बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा है कि समय के साथ पुलिस व अन्य केन्द्रीय बलों को अपनी कार्य पद्धति में नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक और अन्वेषण के आधार पर सुधार लाना आवश्यक है। ऐसा करके वे अपनी कार्यशैली का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तरह उत्तर प्रदेश पुलिस की भी ड्यूटी मीट आयोजित किए जाने के प्रयास किए जाएं।

UPCM योगी ने कहा कि विभिन्न राज्यों की आर्थिक, सामाजिक व भौगोलिक परिस्थिति अलग-अलग होती है। ऐसे में वे वैज्ञानिक शोध और तकनीक के आधार पर पुलिस की कार्यशैली व कानून व्यवस्था में सुधार लाने की जानकारी एक-दूसरे को आदान-प्रदान करते हैं। उन उपायों पर भी चर्चा होती है, जिनसे प्राकृतिक आपदाओं में जन-धन की हानि को न्यूनतम किए जाने का पता चलता है। व्यापक जनहित में यह जानकारी पुलिस की कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इस प्रकार के आयोजन सराहनीय हैं।

UPCM 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में सम्मानित करते हुए

UPCM योगी ने कहा कि अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन 20 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में हुआ है, जिसमें विभिन्न राज्यों व केन्द्रीय पुलिस संगठनों की 30 टीमें सम्मिलित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस ड्यूटी मीट में पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर अवेयरनेस, एण्टी सेबोटेज चेक, वैज्ञानिक अनुसंधान और डाॅग स्क्वायॅड से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह सभी पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन स्पर्धाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा वह कानून व्यवस्था, सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के सम्बन्ध में जनता की बेहतर ढंग से सेवा कर सकेगी।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व अन्य पुलिस अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुलिस ड्यूटी मीट में पुलिस कर्मियों द्वारा अच्छे आचरण और प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पदक प्राप्त टीमों व प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जो प्रतिभागी किन्हीं कारणों से सफल नहीं हो पाए, भविष्य में वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के समस्त निर्णायकों की भी सराहना की।

UPCM ने 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह को सम्बोधित किया

इस अवसर पर जीवन रक्षा के लिए प्रधानमंत्री पुलिस पदक 2017 से पुष्पा बालि ए.एस.आई. पंजाब पुलिस, सुरेन्द्र पाल हेड काॅन्सटेबल पंजाब पुलिस, शीतल कुमार राम नाथ बलाल ए.एस.आई. महाराष्ट्र पुलिस, स्व. हरेन्द्र सिंह हेड काॅन्सटेबल CRPF और दोरजी टेसरिंग (ITBP) को  सम्मानित किया। कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के तरू माथुर व प्रमोद कुमार प्रथम स्थान पर, केरल के जाॅन्स राज व जिथिन राॅय द्वितीय स्थान पर और तमिलनाडु के जे. इन्दुमती व के. अरुणाश्री तीसरे स्थान पर रहे।

UPCM 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में सम्मानित करते हुए

इसी प्रकार एण्टी सेबोटेज चेक के लिए BSF के मनीष शर्मा प्रथम तथा हरीश कुमार द्वितीय, कर्नाटक के शंकर कुलाल व उत्तर प्रदेश के राम सरिख राम तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा, वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में तमिलनाडु विजेता व उप विजेता और महाराष्ट्र हार्डलाइनर के रूप में पुरस्कृत किए गए। एण्टी सेबोटेज चेक के लिए ITBP विजेता व BSF उप विजेता, कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता में केरल विजेता व उत्तर प्रदेश उप विजेता, वीडियोग्राफी में आन्ध्र प्रदेश विजेता व महाराष्ट्र उप विजेता, फोटोग्राफी में आन्ध्र प्रदेश विजेता व आई.टी.बी.पी. उप विजेता और डाॅग स्क्वाॅयड में तमिलनाडु विजेता व SSB उप विजेता रहे।

UPCM 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में सम्मानित करते हुए

बेस्ट डाॅग का पुरस्कार तमिलनाडु के लिंगा को दिया गया। महाराष्ट्र प्रदेश ओवरऑल बेस्ट टीम के रूप में रही। डी.जी.एन.सी.आर.बी. ट्राॅफी सी.पी.ओज ग्रुप, सी.आई.एस.एफ. को और डी.जी. एन.सी.आर.बी. ट्राॅफी स्टेट/यू.टी. ग्रुप, उत्तर प्रदेश व ओडिशा को संयुक्त रूप से प्रदान की गई। इन सभी को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विभिन्न पुलिस संगठनों की ओर से बैण्ड प्रदर्शन किया गया। भव्य मार्च पास्ट भी आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

UPCM ने 62वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह को सम्बोधित किया

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, देश के विभिन्न व केन्द्र शासित राज्यों और अन्य पुलिस संगठनों के प्रतिभागीगण, गणमान्य नागरिक व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage