UPCM ने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में ‘कुर्मी समाज’ के प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा द्वारा स्थानी विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया।

UPCM ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राष्ट्रवाद को सिखना चाहिए उन्होंने कहा कि इस देश में कांग्रेस ने इन्दिरागांधी के नेतृत्व में गरीबी हटाओं का नारा दिया था, लेकिन कांग्रेस को लगातार सत्ता में बनी रही और गरीब हटाओं का नारा सिर्फ नारा बना रह गया। उन्होंने कहा भारत के वर्तमान स्वरूप के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरदार पटेल सरोवर पर एक पर्यटक आवास गृह बनाने का निर्णय लिया है और इसके लिए गुजरात सरकार को पत्र भी लिखा गया है।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल देश में आज अस्थिरता का वातावरण पैदाकर मोदी जी को रोकने की कोशिश कर रहे है। उन्होने कहा कि आज नक्शलवाद-माओवाद-आंतकवाद के खिलाफ लडाई लड़ रहे मोदी सरकार के खिलाफ नापाक गठबंधन बन रहे है लेकिन जनता मोदी जी के साथ है। माननीय मोदी जी गांव, गरीब और किसान और नौजवान के कल्याण के लिए काम कर रहे है।

UPCM भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में 'कुर्मी समाज' के कार्यक्रम में शमिल हुए
UPCM भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में ‘कुर्मी समाज’ के कार्यक्रम में शमिल हुए

UPCM ने कहा कि इस देश और धर्म की रक्षा के लिए कुर्मी समाज के लोगो के शौर्य और पराक्रम को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा एक नए भारत के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस ने पग-पग पर पटेल का अपमान किया लेकिन पटेल जी जीवन पर्यन्त राष्ट्रीय एकता व स्वाभिमान के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा कि गुजरात में सरदार पटेल सरोवर पर पटेल की 183 मीटर उंची प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयन्ती पर प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार भी लगातार जनकल्याण के कामों को योजना पूर्वक पूरा करने में लगी है। मार्च 2017 में जब हम सत्ता में आये तो प्रदेश के 1 करोड़ 74 लाख परिवारों के पास विद्युत कनेक्शन नहीं था हमने तय किया कि कोई भी घर ऐसा न बचे कि जहां विद्युत कनेक्शन न हो और इस लक्ष्य को पाने के लिए हम तेजी से कार्य कर रहे हैं हमने तय किया है कि 31 दिसम्बर 2018 तक प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचायेगें।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज देश की जनता छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार पटेल की छवि PM-नरेन्द्र मोदी में दिख रही है। सरदार पटेल ने राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत ही श्रेष्ठ कार्य किये। UP_Dy_CM ने कहा कांग्रेस तो आलोचना करने के लायक नहीं है। सरदार पटेल ने अगर सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार न कराया होता तो आज आयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे मुकदमें की तरह वहां भी मुकदमा चल रहा होता। उन्होंने कहा सरदार पटेल अगर प्रधानमंत्री होते कश्मीर की समस्या न होती और इस्लामाबाद की छाती पर तिरंगा फहरा रहा होता।

UP_Dy_CM ने कहा कि कांग्रेस पर एक परिवार पर कब्जा है। जिनके पास कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की योग्यता नहीं है वे देश के प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार केन्द्र के विकास कार्यो और जनहित की योजनाओं में बैरियर लगाने का काम किया करती थी। लेकिन जब से UPCM सरकार बनी है तब से प्रदेश में गांव, गरीब किसान, नौजवान अगड़ा-पिछड़ा दलित समाज के सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनायें बनाकर उनको लागू करने का काम किया जा रहा है। विपक्ष गरीबों की बात तो करता है पर गरीबों के कल्याण और उनकी गरीबी को दूर करने के लिए कोई काम नहीं करता। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश में आधी शताब्दी से भी अधिक समय तक सरकार चलाई लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। आज कांग्रेस का अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति है जो अपने संसदीय क्षेत्र के लोंगो के लिए भी अच्छे सांसद नहीं बन पाये। उन्होंने कहा कांग्रेस के प्रवक्ताओं को अपने अध्यक्ष के बचाव के लिए मीडिया के सामने काफी मेहनत करनी पडती है।

UP_Dy_CM ने कहा कि मोदी जी की 48 महीने की सरकार में 5 करोड़ से अधिक गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। गरीबों के लिए शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली, उपलब्ध कराने का काम PM-मोदी ने किया है। UP_Dy_CM ने कहा कि आज कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल मोदी को रोकने के नाम पर नापाक गठबन्धन बना रहे हैं, लेकिन वे यह जानते है कि जनता PM-मोदी के साथ है। उन्होंने कहा विपक्षियों के पास गांव, गरीब, किसान के कल्याण और देश के विकास के लिए कोई ऐजेण्डा नहीं है उनका एक मात्र मकसद मोदी को रोककर सत्ता को हथियाना है।

सामाजिक प्रतिनिधि की बैठक को केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, राजेश वर्मा, नीलिमा कटियार, बाबू राम निषाद सहित कई अन्य प्रमुख लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर विधायक योगेश वर्मा, सुनील वर्मा, नरेेन्द्र वर्मा, जन्मेयजय सिंह, प्रवीण पटेल, साकेन्द्र वर्मा, सीताराम वर्मा, विनोद कटियार, आर के सिंह पटेल, शीतला पटेल, प्रेम सागर पटेल, विनय पटेल, अनुराग सिंह सहित बडी संख्या में अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage