UPCM ने BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने कहा कि प्रदेश के विकास में प्रजापति समाज का विशेष योगदान रहा है। यह समाज प्रत्येक परिवार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। हमारी सरकार ने इसीलिए माटी कला बोर्ड गठन किया है। UPCM ने लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को सम्बोधित किया।

UPCM BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए
UPCM BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़ों व बर्तनों को बढ़ावा दिए जाने से पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। मिट्टी से बने बर्तन पर्यावरण के लिए अनुकूल तो हैं ही, इसके अलावा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी को निकालने के लिए कुम्हार समाज को ग्राम पंचायतों में निःशुल्क तालाब के पट्टे आवंटित किए जाने का काम भी किया जा रहा है, जिससे प्रजापति समाज का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

UPCM ने कहा कि वर्तमान सरकार ने औद्योगिकरण के साथ-साथ परम्परागत उद्योगों को भी बढ़ावा देने का काम कर रही है। भारत जैसे देश में जहां अधिकांश आबादी गांवों मे निवास करती है, वहां परम्परागत उद्योगों को बढ़ावा देकर ही हम एक समृद्ध समाज की स्थापना कर सकते हैं। वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर काम कर रही है, क्योंकि भाजपा सरकार का मानना है कि पिछड़े वर्ग के लोगों का जीवनस्तर को उठाने में परम्परागत उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़ों, वंचितों के लिए कोई कार्य नहीं किया था। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद 1645 ऐसे गांवों को चिन्हित किया है जहां आजादी के बाद भी अब तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिला था। उन्हें वर्तमान सरकार ने ऐसे गांवों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने का काम किया है।

UPCM BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8 लाख 85 हजार आवास उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए 1 करोड़ से अधिक शौचालय बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 6 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित किया जाएगा।

UPCM स्मृति पर पुष्प अर्पित करते हुए
UPCM स्मृति पर पुष्प अर्पित करते हुए

UPCM ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया है। प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनीफार्म, किताबें, जूते मोजे और स्वेटर देने का काम किया जा रहा है।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जहां भारत एक ओर सशक्तिशाली राष्ट्र के रूप उभर रहा है। वहीं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजना का लाभ बिना भेदभाव के जरूरतमन्दों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान, पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, प्रदेश प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा विजय बहादुर पाठक सहित प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
");pageTracker._trackPageview();
btnimage