UPCM और उप-राष्ट्रपति ने “Beyond Twenty by 2020”  कार्यक्रम का उदघाट्न किया

उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद)।
UPCM और उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने अपने इलाहाबाद भ्रमण के दौरान उच्च न्यायालय के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, झलवा के कैम्पस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना के बीसवें वर्ष के प्रवेश के अवसर पर Beyond Twenty by 2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया और ट्रिपल आई.टी. में स्थापित केन्द्रीय कम्प्युटिंग फैसिलिटी” को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही संस्थान में इनोवेशन एवं इनक्यूवेशन सेन्टर और इंडोर स्पोर्टस काॅम्प्लेक्स का उदघाटन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक द्वारा की गयी।

UPCM और उप-राष्ट्रपति भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना के बीसवें वर्ष के प्रवेश के अवसर पर "Beyond Twenty by 2020"  कार्यक्रम में
UPCM और उप-राष्ट्रपति भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना के बीसवें वर्ष के प्रवेश के अवसर पर “Beyond Twenty by 2020”  कार्यक्रम में

उप राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नयी तकीनीकों का विकास होने से जन सुविधाओं में निरन्तर सुधार होता रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तकनीकी के विकास में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आईटी के सेक्टर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के कई छात्र गये है। आईटी के सेक्टर में कई लोग भारत की उपस्थिति को दर्शाया रहे है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में कोई न कोई भारतीय मिलता है जहां पर वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में निरन्तर सुधार हो रहा है और महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे देश में बहुत पहले से चला आ रहा है, उन्होंने कहा कि भारत को भारत माता के नाम से सम्बोधित करते है जो महिलाओं की समाज में उनकी भूमिका को प्रदर्शित करता है।

उप राष्ट्रपति ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने ज्ञान का निरन्तर बढ़ाते रहे और नये विचारो का सृजन करते रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी अवसर को जाने न दे। उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षा प्राप्त कर केवल नौकरी करने की धारणा को बदला जाय, सेवा भाव के रूप में लोगों की अपने कार्यो से सेवा करने की धारणा रखी जाय। उन्होंने स्वास्थ्य पर बोलते हुए कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर होना चाहिए तथा जिससे शरीर का स्वास्थ्य खराब हो, ऐसे खाद्य पदार्थो से दूर रहने की सलाह भी दी। उन्होने कहा कि अपने अन्दर निरन्तर कुछ नया करने की सोच हमें आगे बढ़ने एवं कुछ नया करने की प्रेरणा देती है।

उप-राष्ट्रपति कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
उप-राष्ट्रपति कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

उप राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि हमें अपनी जन्मभूमि, मातृभाषा, गुरू को कभी नही भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें घर परिवार में अपनी ही मातृभाषा में ही बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम उस देश के वासी है जहां विविधिता मे भी एकता है। उन्होंने तकनीकी विकास पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ ही महीनों में कई करोड़ लोगों के खाता खुलवाए, जिससे उन्हें मिलने वाली सुविधा सीधे उनके खाते में आ रही है। उन्होंने कहा कि हमें तन, मन एवं धन के साथ स्वच्छ भारत मिशन में लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन अगर सही रहेगा तो वह अपराधों से दूर रहेगा। उन्होंने कहा कि मन को तरोताजा रखने के लिए योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपना लक्ष्य बनाओ एवं उसे कड़ी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करो।

राज्यपाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा है और उनकी शिक्षा संस्थानों मे प्रतिशत मे निरन्त बढ़ोत्तरी हो रही है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के कार्यक्रम की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने छात्रों को निरन्तर कुछ नया करने का मंत्र भी दिया।

राज्यपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
राज्यपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का यह कार्यक्रम अद्भूत है, इससे कई लोगों को नई दिशाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अपने स्थापना दिवस से अब तक कई लम्बी दूरिया तय की है जिसमें कई बड़ी उपलब्धियां भी इस संस्थान के साथ जुड़ी है। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए टैक्नोलॉजी को अपनाना होगा। इसी तरह शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन कराने में टेक्नोलॉजी अपनी अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड की अनियमितता को तकनीकी के माध्यम से दूर कर अब पात्र लोगों को ही राशन कार्ड वितरित कर उन्हें उनका लाभ दिया जा रहा है। UPCM ने कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान डिजिटल इंडिया के संकल्प में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी जीवन सुधार में महत्वपूर्ण योगदान रखती है।

UPCM ने कहा कि जमीन से सम्बन्धित विवादों के निस्तारण में भी टेक्नोलाजी अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि सभी के जमीन के विवरण अब आनलाइन किये जा रहे है, जिससे किसी के जमीन से सम्बन्धित विवादों को समाप्त किया जा सके। इसी तरह छात्रवृत्ति मे भी पहले लोगों को छात्रवृत्ति में समय लगता था अब एक क्लिक करने मे पात्र लोगों को छात्रवृत्ति उनके खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि 46 लाख छात्रों को पहली किस्त मे 02 अक्टूबर को उनके खातों में छात्रवृत्ति पहुंच गयी। उन्होंने कहा कि तकनीकी अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होने कहा कि टैक्नोलॉजी के सकारात्मक पक्ष को लेकर चल रहे है, 1600 राजस्व गांवो में आॅप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य 30 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।

UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

इसके पूर्व, संस्थान के अधिकारियों द्वारा महामहिम उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू, UPCM, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, स्टाम्प मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर विधायक हर्षवर्धन वाजपेेयी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी एवं सांसदगण के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक एवं छात्र लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage