UPCM ने कानपुर देहात के कंचैसी में एक विद्युत सब स्टेशन स्थापित कराने की घोषणा की

उत्तर प्रदेश (कानपुर देहात)।
UPCM ने जनपद कानपुर देहात के कंचैसी में सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के माता-पिता की प्रतिमाओं का अनावरण करने के उपरांत वहां आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित किया। UPCM ने कंचैसी में एक विद्युत सब स्टेशन स्थापित कराने की घोषणा भी की।

UPCM कानपुर देहात में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए
UPCM कानपुर देहात में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए

UPCM ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय की अन्त्योदय की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती भी है। अन्त्योदय का वास्तविक अर्थ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उसके जीवन को सार्थक बनाना है।

UPCM ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को सरकारी अथवा निजी चिकित्सालय में 05 लाख रुपए तक के कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। इस योजना से प्रदेश के गरीबों को इलाज में सहायता मिलेगी और वे गंभीर बीमारियों का आसानी से इलाज करा सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में शुरू की गई इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोगों को उनके द्वार पर ही बैंक से सम्बन्धित सारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

UPCM कानपुर देहात में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कानपुर देहात में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी संख्या में सरकारी विभागों आदि में भर्तियां की जा रही हैं। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार संज्ञान में आता है तो सम्बन्धित के खिलाफ विधि अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा कर रही है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त ही सर्वप्रथम ऋण मोचन योजना को लागू किया गया। इसके माध्यम से लघु एवं सीमान्त किसानों का 01 लाख रुपए तक का फसली ऋण माफ करते हुए उन्हें राहत पहुंचायी गयी। इसी प्रकार मूल्य समर्थन योजना, मृदा परीक्षण योजना आदि के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। आवासहीन व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के लाखों गरीब बेघर व्यक्तियों को आवास मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छ शौचालय, उज्ज्वला योजना, पात्र गृहस्थी योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण, सौभाग्य योजना आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, बेरोजगारों आदि को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है।

सम्बोधन से पूर्व, UPCM ने सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के पिता स्व. दर्शन सिंह और माता स्व. कनकरानी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय के प्रांगण में रूद्राक्ष का एक पौधा रोपित कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage