UPCM ने वरिष्ठ IAS अधिकारी हरि राज किशोर के निधन पर शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश।
UPCM ने 1983 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हरि राज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
UPCM ने दिवंगत IAS अधिकारी के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने IAS हरि राज किशोर के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। UPCM ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
UPCM ने कहा कि हरि राज किशोर एक योग्य, कर्मठ और व्यवहार कुशल अधिकारी थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया। हरि राज किशोर की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।