UPCM ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

UPCM ने जारी एक बधाई संदेश में कहा है कि गांधी जी के विचारों से पूरी दुनिया में शान्ति और सद्भाव का  मार्ग प्रशस्त हुआ है। सत्य और अहिंसा के माध्यम से उनके नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है। गांधी जी के जीवन का प्रत्येक क्षण देश और मानव सेवा में व्यतीत हुआ। चरखे, खादी और स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने स्वावलम्बन और श्रम की गरिमा को स्थापित किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि साफ-सफाई, ईश्वर की भक्ति के बराबर है। इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शिक्षा दी। वर्तमान सरकार स्वच्छ भारत के उनके स्वप्न को साकार करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। स्वच्छता का उनका दर्शन देश की समृद्धि का वास्तविक मार्ग हो सकता है।

UPCM ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती समारोह के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 02 वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी है। इस दौरान गांधी जी के जीवन और दर्शन तथा व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सम्बन्धित कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जाएगा। इससे वर्तमान और भावी पीढ़ी गांधी जी के आदर्शाें को अपनाने के लिए तत्पर होगी। गांधी जी की शिक्षाओं का अनुसरण ही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage