UPCM को ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त के अधिकारियों और कर्मचारियों ने चेक सौंपा

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तर प्रदेश में जमा किए जाने हेतु 66 लाख 60 हजार 708 रुपये का चेक भेंट किया गया। यह धनराशि ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 15 जनपदों से एकत्रित कर प्रदान की गयी है।

UPCM ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए हर सम्भव मदद उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त लखनऊ के चेयरमैन एस.बी. सिंह, महाप्रबंधक राजेन्द्र सिंह, मुख्य प्रबंधक आर.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button
");pageTracker._trackPageview();
btnimage