UPCM मंत्रिमंडल के कृषि मंत्री ने किसानों को सर्वाधिक तिलहन उत्पादन के लिए बधाई दी

उत्तर प्रदेश (13 दिसम्बर, 2018)।
UPCM सरकार को को पूरे देश में सर्वाधिक तिलहन उत्पादन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार द्वारा ‘कृषि कर्मण’ पुरस्कार से नवाजा गया।

UPCM मंत्रिमंडल के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उत्तर प्रदेश को तिलहन उत्पादन के लिए कृशि कर्मण पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी यह पुरस्कार एक ही फसल के लिए प्राप्त हुआ है, वर्तमान सरकार द्वारा कृशि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनके चलते उत्तर प्रदेष द्वारा गेहूॅ और अन्य फसलों में भी रिकार्ड उत्पादन किया गया है।

कृषि मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक उत्पादन/उत्पादकता प्राप्त करने वाले प्रदेशों को कृषि कर्मण पुरस्कार दिए जाते हैं। यह उपलब्धि राज्य के किसानों द्वारा प्रयुक्त उन्नत तकनीकी विधियों एवं विस्तार सेवाओं के समन्वित प्रयास से प्राप्त हो सकी है। इस पुरस्कार में 2.00 करोड़ रू. की नकद धनराशि, ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। साथ ही इस अवसर पर तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेष के एक पुरूष और एक महिला कृषक को भी कृषि मंत्री का प्रगतिषील कृषकों के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जायेगा, जिसमें प्रत्येक कृषक को 2 लाख रू. नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। यह पुरस्कार फरवरी मार्च-2019 में दिल्ली में आयोजित होने वाले कृषि उन्नति मेले में दिया जायेगा।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016-17 में तिलहन की खेती 10.87 लाख हे. में की गई थी जिससे 12.39 लाख मै.टन उत्पादन हुआ था। वर्ष 2017-18 में 11.00 लाख हे. क्षेत्रफल में तिलहन का उत्पादन 13.62 लाख मै.टन प्राप्त हुआ। इस वर्ष 2018-19 में 12.00 लाख हे. क्षेत्रफल में तिलहन की खेती की गई है और उत्पादन का लक्ष्य 13.98 लाख मै.टन निर्धारित है। राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में उन्नतशील प्रजातियों के बीजों एवं अन्य कृशि निवेशों की व्यवस्था की गई है जिससे यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जायेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तर प्रदेश को आगामी वर्षों में भी विभिन्न फसलों के लिए निरन्तर कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त होंगे। कृषि मंत्री ने कृषि कृषि कर्मण पुरस्कार की प्राप्ति के लिए प्रदेष के सभी किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage