UPCM ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (07 अगस्त, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इन आपदाओं में दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।



जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दैवीय आपदाओं में दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है।



प्रवक्ता ने बताया कि आज प्राप्त सूचना के अनुसार आकाशीय बिजली से जनपद हरदोई में 03 व गोरखपुर में 01, अतिवृष्टि से जनपद गौतमबुद्धनगर में 04, बुलन्दशहर व कानपुर नगर में 01-01, सर्पदंश से जनपद हरदोई, रायबरेली, गाजीपुर व बुलन्दशहर में 01-01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस प्रकार राज्य के विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा से कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है।

Related Articles

Back to top button
btnimage