UPCM NEWS, अमित शाह ने BJP किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया

गोरखपुर (23 फरवरी, 2019)।
UPCM NEWS
, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह ने गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया। गोरखपुर में आयोजित हो रहे किसान मोर्चे के दो दिवसीय अधिवेशन में देश भर से लगभग 8 हजार प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

किसान मोर्चे के अधिवेशन के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, UPCM, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे। अधिवेशन का समापन आज 24 फरवरी को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेगें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान पूरे देश में किसान आंदोलनों से होती रही है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य रहा है कि आजादी के बाद से सबसे लंबे समय तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस पार्टी के राज में किसानों की जमकर अनदेखी की गई। सपा-बसपा ने भी अन्नदाता किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज तमाम पार्टियों और उनके नेताओं को अन्नदाता की याद सिर्फ चुनावों के समय ही आती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार और UPCM के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार ने किसानों के हित में और उनके कल्याण के लिए तमाम योजनाओं को बनाकर उनको लागू करने का काम किया है।

महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही किसानों के मुद्दे पर काम कर रही है। किसानों के हित में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार ने मिलकर किसानों के मुद्दे को उठाकर उनके हित के लिए योजनाएं बनाई है। हमारी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के हित में निरंतर कार्यरत है।

महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि PM-मोदी के नेतृत्व में और माननीय अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में हम सब गांव, गरीब, किसान और नौजवान के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। PM-मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के हित में स्वाईल हेल्थ कार्ड, फसल बीमा योजना जैसी अनेकों अनेक किसानों के हितों वाली योजनाओं को लागू करने का काम किया है। हमारे अन्नदाता किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प के साथ हम लोग लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और आम जनमानस के हितों के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताये और एक बार फिर से मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा से जोड़ने का काम करें।

UPCM ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के एजेंडे में किसानों की खुशहाली और उनका विकास प्राथमिकता में रहा है। पिछले साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में PM-मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने सपा बसपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने अपने कालखंड में किसानों के हित में कोई भी कार्य नहीं किया था। पिछली सरकारों की उपेक्षा व प्रताड़ना के कारण पूर्वांचल का किसान आत्महत्या को मजबूर था, भुखमरी बढ़ रही थी। लेकिन 2017 में हमारी सरकार आते ही हमने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों के अनुरूप प्रदेश की पहली कैबिनेट की बैठक में लघु एवं सीमांत किसानों के 100000 रूपये तक के कर्ज के माफी के अपने वादे को पूरा किया।

UPCM ने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा की सरकारों में गन्ना किसान तबाह हो गया था। उनका वर्षों का गन्ना मूल्य का भुगतान बकाया था, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लेकिन हमारी सरकार बनते ही हमने यह तय किया कि किसानों के गन्ना मूल्य का तुरंत भुगतान हो, हमने अपनी इच्छाशक्ति के अनुरूप गन्ना किसानों के भुगतान के लिए प्रबंध किए। आज उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 तक से अब तक 55000 करोड़ रुपए गन्ना किसानों का भुगतान किया जा चुका है। आज उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान खुशहाली की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हमने तय किया है कि गन्ना किसानों को खुशहाल और समपन्न बनाते हुए दुनिया में उसकी पहचान एक समृद्ध किसान के रूप में बनानी है। UPCM ने पिछली सरकारों पर किसानों की उपज को न खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार समर्थन मूल्य घोषित करती थी, लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज या तो खरीदती नहीं थी या बिचैलिये हावी रहते थे। परन्तु आज प्रदेश में किसानों की उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर सीधे खरीदी जा रही है और उनकी उपज का मूल्य भी सीधा डीबीटी के द्वारा किसानों के खाते में जा रहा है।

UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार किसानों के हित में फैसले लेकर उनको लागू करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हम किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। 2017 में 37 लाख टन गेहूॅ की खरीद की गई, 2018 में 53 लाख गेहूॅ खरीदा गया। वहीं धान 42 लाख और 47 लाख टन हम खरीद चुके है। हम लगातार इस बात के लिए काम कर रहे हैं कि हमारे अन्नदाता किसान को किसी भी तरह की कोई कठिनाई ना उठानी पड़े। उसे अपनी उपज का सही मूल्य मिले, यदि अन्नदाता किसान खुशहाल होगा तो देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा आज पूरा देश नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों से अपील करते हुए UPCM ने कहा कि वह पूरे देश भर से आए हैं। तो जब यहां से वापस जायेंगे तो अपने-अपने क्षेत्र में गांव में आम जनमानस को जरूर बताएं की नरेंद्र मोदी देश हित में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री हैं। PM-मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ाएं UPCM ने सभी से अपील करते हुए कहा कि PM-मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से पूरे मनोयोग के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हुए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए भरपूर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा देश की तरक्की व खुशहाली का रास्ता गांव की पगडंडी और खेत खलियान से होकर गुजरता है। देश की आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कई निर्णायक फैसले लिए है। आज पूरे विश्व में माननीय प्रधानमंत्री जी के इस फैसले की प्रशंसा हो रही है। जो उन्होंने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रति वर्ष रूपये 6000 देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संकल्प की 2022 तक देश के किसानों को हर हाल में उनकी आय का दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

Related Articles

Back to top button
btnimage