UPCM ने हरदोई में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश (हरदोई)।
UPCM ने जनपद हरदोई के कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचालित परियोजनाओं का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ ही स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

UPCM हरदोई के कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM हरदोई के कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने पेयजल परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाए। स्थलीय निरीक्षण में परियोजना की भौतिक प्रगति दिखनी चाहिए। उन्होंने सड़कों की स्थिति में तेजी से सुधार लाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाकर दुरुस्त कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

UPCM ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर अवैध वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। गेहूं क्रय केन्द्रांे पर बिचैलिये किसी भी दशा में सक्रिय न होने पाएं और किसानों को गेहूं का निर्धारित समर्थन मूल्य मिले। उन्होंने बिचैलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने में पात्र लाभार्थियों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े।

UPCM ने जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि इसे और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्रों के प्रकरणों को प्रत्येक दशा में समयावधि के अन्दर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दागी पुलिस कर्मियों व राजस्व विभाग के लेखपाल आदि को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। जनता का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसमें लिप्त कर्मी अब कतई बख्शे नहीं जाएंगे।

UPCM ने इस अवसर पर खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम पर चर्चा करते हुए खाद्यान्न चोरी के मामलों को अत्यन्त गम्भीरता से लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाये गये लोगों पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जाये। गरीबों का अनाज यदि कोई हड़पता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग की समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश देते हुए ऋण माफी के कार्यक्रम को 15 जून से पूर्व पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अच्छे आवास बनवाने तथा पात्रों को शीघ्रातिशीघ्र आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ओ.डी.एफ. सम्बन्धी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने और गुणवत्तापरक शौचालय बनाकर शीघ्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।

UPCM ने ‘ग्राम स्वराज अभियान’ की भांति सांसद आदर्श ग्राम सभाओं में चैपाल लगाकर पात्र लोगों को पेंशन, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराए जाने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान UPCM ने पुलिस को रोजाना पैदल गश्त करने एवं रात्रि गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला सम्बन्धी प्रकरणों को गभीरता से लेने और तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। UPCM ने ‘1090’ के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। थाना दिवस पर सभी लेखपाल मौजूद रहें, इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

बैठक में प्रदेश के होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर, अन्य जनप्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage