UPCM…. U.P परिवहन निगम में विभिन्न संवर्गों के 284 कार्मिक स्थानान्तरित

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मुख्यालय व क्षेत्रीय स्तर के विभिन्न संवर्गों सम्बन्धी 284 कार्मिकों के स्थानान्तरण आदेश जारी कर दिये हैं। इसमें वरिष्ठ लेखाकारों के 53 कार्मिक, लेखाकारों के 78 कार्मिक, केन्द्र प्रभारियों के 93 कार्मिक, प्रधान लिपिकों के 30 कार्मिक, सीनियर फोरमैन-प्रथम एवं द्वितीय के 30 कार्मिक आज स्थानान्तरित किये गये है।

इसमें मुख्यालय व क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ लेखाकारों में सत्येन्द्र वर्मा निगम मुख्यालय से बारांबकी डिपो लखनऊ क्षेत्र, आशीष कुमार निगम मुख्यालय से लखनऊ क्षेत्र, प्रमोद मिश्रा निगम मुख्याल से बरेली क्षेत्र, श्याम सुन्दर कपूर निगम मुख्यालय से लखनऊ क्षेत्र, मिलाप सिंह निगम मुख्यालय से फैजाबाद क्षेत्र, सुरेन्द्र कुमार निगम मुख्यालय से कानपुर क्षेत्र एवं रवीन्द्र त्रिवेदी निगम मुख्यालय से फैजाबाद क्षेत्र, फूलचन्द गोरखपुर क्षेत्र से निगम मुख्यालय, सन्तोष कुमार लखनऊ क्षेत्र से निगम मुख्यालय, राकेश कुमार शर्मा लखनऊ क्षेत्र से निगम मुख्यालय और राकेश साहू लखनऊ क्षेत्र से निगम मुख्यालय में स्थानान्तरित किये गये।

वहीं मुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर के 78 लेखाकारों में सियाराम फैजाबाद क्षेत्र से निगम मुख्यालय, प्रभु दयाल वर्मा हरदोई क्षेत्र से निगम मुख्यालय, देवेन्द्र वर्मा हरदोई क्षेत्र से निगम मुख्यालय, सुनील कुमार गौतम केन्द्रीय भण्डार निगम मुख्यालय से हरदोई क्षेत्र, राज किशोर केन्द्रीय भण्डार निगम मुख्यालय से कानपुर, मो. इस्लाम निगम मुख्यालय से कानपुर क्षेत्र एवं कुॅवर विक्रान्त मौर्य निगम मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय लखनऊ में स्थानान्तरित किये गये।

इसी प्रकार केन्द्र प्रभारियों के 93 स्थानान्तरित कार्मिकों में उमा भट्ट इलाहाबाद से लखनऊ, माधुरी देवी तिवारी इलाहाबाद से लखनऊ, उषा सिंह कानपुर से लखनऊ हरिओम सिंह कानपुर से लखनऊ, सुधा श्रीवास्तव हरदोई से लखनऊ, रीता सक्सेना हरदोई से लखनऊ, तरन्नुम निशां देवीपाटन से लखनऊ, पूनम रानी उज्जवल मेरठ से लखनऊ क्षेत्र, शीबा रिजवी लखनऊ से हरदोई, राधा प्रधान लखनऊ से हरदोई, ममता साहू लखनऊ से हरदोई, संजीत कुमार गुप्ता लखनऊ से हरदोई सुनीता अवस्थी लखनऊ से कानपुर, लायका खातून लखनऊ से कानपुर, पुष्पांजलि लखनऊ से कानपुर व प्रतिमा शुक्ला लखनऊ से कानपुर के लिए स्थानान्तरित की गयी।

इसी प्रकार 30 प्रधान लिपिकों में से अवधेश कुमार लखनऊ से सहारनपुर, शरद श्रीवास्तव लखनऊ से कानपुर, रामबक्श लखनऊ से कानपुर, धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव लखनऊ से हरदोई व उपमा श्रीवास्तव लखनऊ से हरदोई क्षेत्र में स्थानान्तरित की गयी।

सीनियर फोरमैन-। एवं सीनियर फोरमैन-।। के 30 कार्मिकों का स्थानान्तरण जिन मुख्यालय व क्षेत्रों में किये गये। उनमें एस.पी. श्रीवास्तव टी.एम.सी. मुख्यालय से डा. रा.म.लो.का. कानपुर, अजय कुमार लखनऊ से के.कार्य. कानपुर, रमेश बाबू देवीपाटन से लखनऊ, सुभाष चन्द अलीगढ़ से लखनऊ, विनोद कुमार राय आजमगढ़ से लखनऊ व मो. शाबिर लखनऊ से के.कार्य. कानुपर के लिए स्थानान्तरित किये गये।

Related Articles

Back to top button
btnimage