UPCM उ.प्र. राजस्व भूलेख विनियमावली-2016 में संशोधन पर प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया

उत्तर प्रदेश (31 दिसम्बर, 2018)।
UPCM के समक्ष लोक भवन में उत्तर प्रदेश भूमि लेख विनियमावली में संशोधन पर प्रस्तुतिकरण हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भूमि लेख अत्यन्त महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इसलिए इनका त्रुटिरहित रख-रखाव आवश्यक है।

UPCM के समक्ष लोक भवन में उत्तर प्रदेश भूमि लेख विनियमावली में संशोधन पर प्रस्तुतिकरण हुआ
UPCM के समक्ष लोक भवन में उत्तर प्रदेश भूमि लेख विनियमावली में संशोधन पर प्रस्तुतिकरण हुआ

UPCM को राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने प्रस्तुतिकरण के दौरान राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव सम्बन्धी नवीन आदेशों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।

UPCM को प्रस्तुतिकरण के दौरान राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव सम्बन्धी नवीन आदेशों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया
UPCM को प्रस्तुतिकरण के दौरान राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव सम्बन्धी नवीन आदेशों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया

UPCM ने उत्तर प्रदेश भूमि लेख विनियमावली में प्रस्तावित संशोधनों को सघन परीक्षण के उपरान्त ही लागू किए जाने के निर्देश दिए।

प्रस्तुतिकरण के दौरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल सहित राजस्व परिषद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage