UPCM योगी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर #BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का स्वागत किया

लखनऊ (12 सितम्बर, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

UPCM योगी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर #BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कानपुर में पार्टी कार्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में जाने के लिए अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया।

इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह, हीरो बाजपेयी, डा. चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, लैकफैड के चेयरमैंन वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश मीडिया संपर्क सह संयोजक राकेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप ने भी जे.पी. नड्डा का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage