मेरठ में निर्माणाधीन नवीन ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय हेतु 2.50 करोड़ मंजूर

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद मेरठ में निर्माणाधीन नवीन ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय (बालक) के निर्माण कार्य हेतु 2.50 करोड़ रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि व्यय की स्वीकृति सहित निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

इस सम्बंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं। आदेशानुसार इस धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार व नियमानुसार किये जाने का पूर्ण दायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं कार्यदायी संस्था का होगा। स्वीकृत की गयी धनराशि के आहरण एवं व्यय में वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर निर्गत शासनादेशों/आदेशों का अनुपालन निश्चित किया जायेगा।

इस योजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही कार्य कराये जाने तथा कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों का समस्त दायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं कार्यदायी संस्था का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage