सूचना निदेशालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का विदाई समारोह सम्पन्न

सूचना निदेशालय में आज सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक विनोद कुमार पाण्डेय, उप निदेशक अंजुम नकवी सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का भव्य व शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर सूचना निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी के कार्यकाल व कार्यों की जहां तारीफ की, वहीं उनके उज्जवल व सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके देयों का नियमानुसार समय से भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जब भी कोई समस्या हो तो वह विभाग के संज्ञान में लाएं, उनकी समस्या का त्वरित गति से निदान कराया जायेगा।
संयुक्त निदेशक श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने सूचना विभाग के अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया तथा दायित्वों के निर्वहन में विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने अपने अभिभाषण में अधिकारियों व कर्मचारियों में उत्साह से कार्य करने के लिए नई ऊर्जा का संचार किया।

उप निदेशक अंजुम नकवी ने राज्यपाल के यहां के अपने कार्यकाल व सूचना विभाग में दिये गये योगदान की चर्चा की।

इस अवसर पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिव करन तिवारी ने किया।

आज 30 नवम्बर, 2021 को संयुक्त निदेशक विनोद कुमार पाण्डेय, उप निदेशक सै0 एम0ए0 अब्बास नकवी, फिल्म अधिकारी सतीश चन्द्र पंत, सूचना अधिकारी अवध किशोर तिवारी, मोटर साइकिल रनर दर्शन सिंह व कारपेंटर आनंद कुमार यादव सहित वर्ष 2020 व 2021 में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उप निदेशक हरिशंकर त्रिपाठी, उप निदेशक दिनेश सहगल, उप निदेशक ओ0पी0 राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage