LDA का नया कारनामा, ड्राफ्टमैन बना अवर अभियंता, भूख हड़ताल पर बैठेंगे अभियंता अंशु

LDA NEWS: लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता अंशु ने एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी और जिला अधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश को एक शिकायती पत्र लिखा।

अवर अभियंता अंशु ने एलडीए उपाध्यक्ष को लिखे पत्र में उत्पीड़न की बात कही है। बता दें कि अवर अभियंता अंशु मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध हैं।

अंशु ने लिखा शिकायती पत्र: अवर अभियंता अंशु ने जोन 1 के अभियंत्रण में कार्य कर रहे ड्राफ्टमैन राजेश श्रीवास्तव के विरुद्ध शिकायती पत्र दाखिल किया था। उनका कहना है कि जोन 1 में कार्य कर रहे राजेश श्रीवास्तव वर्तमान में अवर अभियंता का संभाल कार्यभार रहे हैं उनके द्वारा अभी तक अरबों रुपए का किया जा भुगतान चुका है।

नियुक्ति पर सवाल: लखनऊ विकास प्राधिकरण में ड्राफ्टमैन के पद राजेश श्रीवास्तव की नियुक्ति पर हुई थी। लेकिन यह ड्राफ्टमैन कब अवर अभियंता बन गया, यह बात एलडीए में काम करने वाले अन्य अभियंताओं के गले से नीचे नहीं उतरती।

लेकिन मजबूत सांठगांठ होने के चलते कोई भी अभियंता अभी तक इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था जिसे लेकर अवर अभियंता अंशु ने ड्राफ्टमैन के अवर अभियंता का कार्यभार संभालने के मुद्दे को उठाया था। शिकायत करने के बाद उल्टा अवर अभियंता अंशु को मुख्य अभियंता कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया।

मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप: अवर अभियंता अंशु ने मुख्य अभियंता कार्यालय में उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है ये आरोप लगाया है।

ड्राफ्ट्समैन राजेश श्रीवास्तव के अवर अभियंता का कार्यभार देखने के विरोध में अवर अभियंता अंशु ने प्रधिकरण में आवाज उठाई थी, जिसके चलते उन्हें कार्यालय में तैनात कर दिया गया।

LDA की कार्यशैली पर उठा सवाल: अब सवाल है कि आखिर क्यों और किसके संरक्षण में एक ड्राफ्टमैन अवर अभियंता का सालों से संभाल कार्यभार रहा है?

इस बात की जानकारी एलडीए उपाध्यक्ष से लेकर प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को होने के बावजूद भी, अभी तक ड्राफ्ट मैन राजेश श्रीवास्तव को अभियंता के कार्य से मुक्त क्यों नहीं किया गया?

Anshu lda dharna

भूख हड़ताल पर बैठेंगे अभियंता अंशु: अवर अभियंता अंशु ने बताया कि 29 नवम्बर को अपने मानसिक उत्पीड़न और ड्राफ्टमैन राजेश से अवर अभियंता का कार्य अवैध रूप से लिए जाने के विरोध में धरने/ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage